June 13, 2026 12:02 am

समधी जोड़ी नें दिखाई सियासी ताकत: प्रभारी मंत्री का विधायक प्रकाश एवं एमएलसी बाबूलाल द्वारा ‘दिलोजान’ से स्वागत

विनोद मिश्रा

बाँदा। जिले के नए प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का पहला बाँदा दौरा सियासी गर्मजोशी से भरा रहा। जिले की राजनीति के दो मजबूत स्तंभ और आपसी रिश्तों में सगे समधी विधायक प्रकाश द्विवेदी एवं एमएलसी बाबूलाल तिवारी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रभारी मंत्री का अत्यंत आत्मीय और भव्य स्वागत किया।

उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह जैसे ही बाँदा की सीमा पर पहुंचे, विधायक प्रकाश द्विवेदी और उनके समधी एमएलसी बाबूलाल तिवारी कार्यकर्ताओं के साथ पहले से मौजूद थे। फूल मालाओं और नारों के बीच मंत्री का जोरदार अभिनंदन हुआ। समधी नेताओं की यह जुगलबंदी जिले में सियासी एकजुटता का बड़ा संदेश दे गई। स्वागत के बाद सर्किट हाउस में बैठक का दौर चला। प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जिले के सभी पार्टी पदाधिकारियों से एक कर परिचयात्मक वार्ता की। संगठन की नब्ज टटोली। कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।

बैठक में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने पदाधिकारियों को आगामी विधानसभा चुनाव का मूल मंत्र दिया। कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को हर घर तक पहुंचाना है। जनता के बीच जाकर सरकार के काम गिनाने हैं। कार्यकर्ता की मेहनत और सरकार की नीतियों के दम पर ही पार्टी को बड़ी सफलता मिलेगी।

प्रभारी मंत्री के पहले दौरे में विधायक और एमएलसी की समधी जोड़ी ने अपनी सियासी पकड़ का अहसास करा दिया। स्वागत से लेकर बैठक तक पूरी कमान संभाले रखी। अब देखना है कि प्रभारी मंत्री का यह दौरा जिले में पार्टी को कितनी नई ऊर्जा देता है। इसके बाद वह मीडिया से भी रूबरू हुये। अपनी कार्यप्रणाली के तेवर दिखाये।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें